Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

भाजपा की चार्जशीट पर आपत्ति, श्रीरामपुर थाने में दर्ज हुई लिखित शिकायत

शिकायत पत्र में कहा गया है कि भाजपा द्वारा सार्वजनिक रूप से जारी की गई चार्जशीट में लगाए गए आरोप तथ्यहीन, भ्रामक और दुर्भावनापूर्ण हैं।

08 Feb 2026

भाजपा की चार्जशीट पर आपत्ति, श्रीरामपुर थाने में दर्ज हुई लिखित शिकायत

हुगली। श्रीरामपुर–जगतबल्लभपुर विधानसभा क्षेत्रों को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी चार्जशीट को लेकर अब मामला थाने तक पहुंच गया है। इस चार्जशीट के खिलाफ अधिवक्ता सुमलय दास ने श्रीरामपुर थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत पत्र में कहा गया है कि भाजपा द्वारा सार्वजनिक रूप से जारी की गई चार्जशीट में लगाए गए आरोप तथ्यहीन, भ्रामक और दुर्भावनापूर्ण हैं।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि चार्जशीट के जरिए एक विशेष राजनीतिक पार्टी और उसके जनप्रतिनिधियों की छवि खराब करने का प्रयास किया गया है, जिससे आम जनता के बीच भ्रम फैल सकता है ।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि चुनावी माहौल में इस तरह के आरोप पत्र जारी करना सार्वजनिक शांति, सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था को प्रभावित कर सकता है।

शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि चार्जशीट में इस्तेमाल की गई भाषा और आरोप क्षेत्र में तनाव और अशांति का कारण बन सकते हैं ।

अधिवक्ता सुमलय दास ने पुलिस से अनुरोध किया है कि भाजपा नेताओं द्वारा लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाए। साथ ही यदि आरोप झूठे या भ्रामक पाए जाते हैं, तो संबंधित कानूनों के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाए। शिकायत में मानहानि और गलत सूचना फैलाने जैसे पहलुओं पर भी ध्यान देने की मांग की गई है ।

चार्जशीट के खिलाफ दर्ज शिकायत को लेकर "हिन्दुस्थान समाचार" ने रविवार को जब अधिवक्ता सुमलय दास से संपर्क किया, तो उन्होंने प्रेस से किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस विषय में मीडिया से कोई बयान नहीं देंगे।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को श्रीरामपुर के एक होटल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में भाजपा ने श्रीरामपुर और जगतबल्लभपुर विधानसभा क्षेत्रों को लेकर विस्तृत चार्जशीट जारी की थी, जिसमें विकास की कमी, कटमनी, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली सहित कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। अब उसी चार्जशीट के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज होने से यह मामला राजनीतिक विवाद से आगे बढ़कर कानूनी मोड़ लेता नजर आ रहा है।

फिलहाल, श्रीरामपुर थाना पुलिस शिकायत के आधार पर आगे की प्रक्रिया पर विचार कर रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि चुनाव से पहले इस तरह की शिकायत और आरोप-प्रत्यारोप से इलाके की राजनीति और अधिक गरमा सकती है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भाजपा की चार्जशीट पर आपत्ति, श्रीरामपुर थाने में दर्ज हुई लि
शिकायत पत्र में कहा गया है कि भाजपा द्वारा सार्वजनिक रूप से जारी की गई चार्जशीट में लगाए गए आरोप तथ्यहीन, भ्रामक और दुर्भावनापूर्ण हैं।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News